रांची, 22अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला है।
डॉक्टर अंसारी ने आज कहा कि हमारा कोयला, हमारी जमीन हमारा सारा खनिज संपदा, लेकिन सरकार बीजेपी का। वहीं उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल लिखा किझारखंड का कोयला जलता है नागपुर, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हरियाणा में - पूरे 24 घंटे रोशनी देता है।
बदले में हमें क्या मिलता है। क्या इन राज्यों से झारखंड में कुछ आता है क्या? ये कैसा न्याय है?हमारा कोयला, हमारी ज़मीन. हमारा सारा खनिज संपदा लेकिन.. केंद्र सरकार का बीजेपी का..सोचिएजल, जंगल, ज़मीन और कोयला - ये हमारी पहचान है, लेकिन आज भाजपा की नीतियों ने इन्हें हमसे छीन लिया है।
15 साल में यह सब खत्म हो जाएगा - बस गड्ढे रह जाएंगे।
और फिर? हमारे बच्चे क्या करेंगे?अब वक्त है जागने का।
भाजपा की चाल को समझिए।
इरफान अंसारी हर संघर्ष में आपके साथ खड़े हैं।
आइए, मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित