मुंबई , दिसंबर 11 -- भोजपुरी फिल्म "दुल्हनिया नाच नचाये" का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा पर 13 दिसंबर को होगा।

फिल्म "दुल्हनिया नाच नचाये" का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 दिसंबर, शनिवार शाम 5:30 बजे और 14 दिसंबर, रविवार सुबह 9:30 बजे होगा। दर्शक इसे दंगल प्ले ऐप पर भी देख सकेंगे। इस फिल्म में शुभी शर्मा एक सीधी सादी, और भावनात्मक किरदारी वाली युवती की भूमिका में हैं, जबकि स्मृति सिन्हा अपने सशक्त और एक्शन से भरे किरदार से दर्शकों को गहराई से जोड़ती हैं।

इस फिल्म का निर्माण रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। गीतकार मनोज भावुक और संतोष उत्पाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित