लखनऊ , दिसम्बर 09 -- उत्तर प्रदेश की पहली नैक ए डबल प्लस रैंक में शामिल लखनऊ विश्वविद्यालय में आगामी 12 व 13 दिसम्बर को प्रदेश भर से युवा एकत्र होंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 'विकसित भारत युवा नेता संवाद' पर युवा अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान मंथन से निकले फाइनलिस्ट का साक्षात्कार होगा। जिसके बाद जनवरी 2026 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परिचर्चा में शामिल हो सकेंगे।

इस बावत मंगलवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (एपीएस) कृतिका ने कार्यक्रम के लिए देश भर से जुड़े जूरी मेम्बर्स और नोडल ऑफिसर वर्चुअल बैठक की। बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

यूपी में 'विकसित भारत युवा नेता संवाद' की सफलता के लिए दो लोगों को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। जिनमे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.वीके शर्मा और युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के उपनिदेशक अजातशत्रु शाही शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित