मुंबई , मार्च 10 -- बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 12 जून को रिलीज होगी।

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह रोमांटिक कॉमेडी पहले 05 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है। अब यह फिल्म एक हफ्ते बाद 12 जून को थिएटर्स में आएगी।

टिप्स फिल्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश तौरानी की ओर से 'है जवानी तो इश्क होना है' के पोस्टपोन होने को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित