मुंबई , फरवरी 12 -- पुलकित सम्राट और यामी गौतम की फिल्म 'सनम रे' को रिलीज़ हुए आज दस साल पूरे हो गये हैं।

रोमांटिक ड्रामा के रूप में पेश की गई फिल्म सनम रे का संगीत चार्टबस्टर बना था, जो आज भी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन इसकी असली ताकत थी मुख्य कलाकारों के बीच की सहज और बिना बनावट वाली केमिस्ट्री, जिसने इसे आज भी यादगार बनाए रखा है।

पुलकित और यामी की जोड़ी ने पर्दे पर एक ऐसा जादू रचा था, जो 2016 में भी पुराने दौर की रोमांस की याद दिलाती थी। संगीत ने उनकी केमिस्ट्री को और उभारा, लेकिन उसे सच्चा बनाने का काम उनके अभिनय ने किया।इसके अलावा इस जोड़ी को खास बनाता है इन दोनों कलाकारों के बीच का सहज संतुलन।

पुलकित के किरदार में जहां महत्वाकांक्षा और दिल के बीच उलझे एक युवक की संवेदनशीलता दिखी, वहीं यामी ने अपने किरदार में गरिमा और शांत भावनात्मक मजबूती दिखाई। इन दोनों ने मिलकर एक ऐसा संतुलन बनाया, जिसने बराबरी और पूरकता का एहसास दिया। यही वजह है कि उनका रोमांस बनावटी नहीं लगा, बल्कि जीवंत और वास्तविक लगा।हालांकि पिछले दस सालों में दोनों कलाकारों ने अलग-अलग शैलियों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित