सुपौल , जनवरी 21 -- "वंदे मातरम्" के 150वें स्मृति वर्ष में 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी), बीरपुर ने बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि इस अवसर पर साइकिल रैली (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया गया, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन किया। इस दौरान आम जनमानस को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गीत के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इसके बाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के छात्र-छात्राओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक एवं वैचारिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित