हनुमानगढ़ , मार्च 23 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ टाउन में फोर्ट स्कूल ग्राउंड में सोमवार से राजसखी मेले का भव्य आगाज हुआ।
आधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि मेला 29 मार्च तक चलेगा। मेले का शुभारंभ भाजपा नेता अमित सहू, प्रदीप एरी, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई की उपस्थिति में हुआ। इस मेले में पूरे राजस्थान से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की स्टॉल लगाई गयी हैं। खरीदारी के साथ-साथ मेले में मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को कवि सम्मेलन, 26 मार्च को बंजारा फ्यूजन बैंड और 28 मार्च को पंजाबी एवं राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। जहाँ 499 रुपये की खरीदारी पर बच्चों के लिए फ्री झूले उपलब्ध हैं, वहीं 999 रुपये और 1599 रुपये की खरीद पर ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ का विशेष आकर्षण रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित