नयी दिल्ली , जनवरी 03 -- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 'बदलता भारत मेरा अनुभव' विषय पर चार वर्गों में रचनात्मक प्रस्तुति के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की शनिवार को घोषणा की गयी, जिसमें सबसे अच्छी इंस्टाग्राम-रील का पहला पुरस्कार इंद्रजीत सुबोध मशंकर को देने की घोषणा की गयी है। मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यू-ट्यूब पर लघु प्रस्तुति वर्ग में प्रथम पुरस्कार मंथन रोहित को, नये भारत की कहानी पर लघु दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों वर्ग का प्रथम पुरस्कार सुशोवन मन्ना को और बदलता भारत मेरा अनुभव- ब्लॉग लेखन वर्ग का प्रथम पुरस्कार कृष्णा गुप्ता को दिया जाएगा। मंत्रालय ने ये प्रतियोगिताएं सरकारी पोर्टल- मायगॅाव के सहयोग से आयोजित कीं। इसमें नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत में हुए परिवर्तनों को दर्शाते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव और रचनात्मक विचार साझा करने थे। यह प्रतियोगिता हर नागरिक के लिए खुली थी। मंत्रालय का कहना है कि इस अभियान में 'विकसित भारत-2047' की परिकल्पना के अनुरूप विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रचनात्मक माध्यमों के द्वारा परिवर्तनकारी शासन और सभी क्षेत्रों में तीव्र विकास के प्रभाव को दर्शाया।

मंत्रालय के अनुसार इस प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची इस प्रकार है--बदलता भारत मेरा अनुभव - इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता श्रेणीप्रथम पुरस्कार: इंद्रजीत सुबोध मशंकर,द्वितीय पुरस्कार: मंजरी वी महाजन,तृतीय पुरस्कार: मिष्टी लोहारे, सात सांत्वना पुरस्कार: मोहम्मद हाज़िम राथर, अनुभवी सिन्हा, आयुष्मान बरमैया, सिद्धार्थ एम., कार्तिक भटनागर, ऐश्वर्या कुमावत,आतिश महापात्रबदलता भारत मेरा अनुभव - यूट्यूब शॉर्ट्स चैलेंज श्रेणीप्रथम पुरस्कार: मंथन रोहित, द्वितीय पुरस्कार: जूनियर ट्यूब चैनल, तृतीय पुरस्कार: लेखा चेतन कोठारी, सात सांत्वना पुरस्कार: सौमिता दत्ता, हैमंती मेटे, दिनेश चोटिया, दिव्या बिश्नोई, तपेश, सिद्धार्थ एम., दिनेश कुमारलघु एवी चैलेंज - नये भारत की कहानीप्रथम पुरस्कार: सुशोवन मन्ना, द्वितीय पुरस्कार: पाप्पे सोम, तृतीय पुरस्कार: रवि परिहार, सांत्वना पुरस्कार: दिनेश चोटिया, सिद्धार्थ एम।

बदलता भारत मेरा अनुभव - ब्लॉग लेखन प्रतियोगिताप्रथम पुरस्कार: कृष्णा गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार: सिंजिनी चटर्जी , तृतीय पुरस्कार: ब्रिंदा सोमानी, सात सांत्वना पुरस्कार: नूपुर जोशी, तृषा सिंह बघेल, मिनाक्षी भंसाली, विश्वनाथ क्लेयर, नंदनी भवसार, श्रीरामगणेश, अपूर्वामंत्रालय ने अभियान के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को 'विकसित भारत' की अपनी कहानियों को बताने में उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी है और सभी विजेताओं से इस परिवर्तन यात्रा में अपनी रचनात्मक ऊर्जा को जारी रखने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित