मुंबई , अप्रैल 05 -- फिल्म 'फौजी' के सेट से तस्वीरें लीक होने पर निर्देशक हनु राघवपुडी ने चिंता जाहिर की है।
माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'फौजी' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। जब से इसकी घोषणा हुई है, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रही है। निर्देशक हनु राघवपुडी ने हाल ही में सेट से लीक हो रही तस्वीरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए, उन्होंने फैंस से एक भावुक अपील की और उनसे गुजारिश की कि वे लीक हुए विजुअल्स को शेयर न करें। उन्होंने सभी से फिल्म के जादू को बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बात पर भी रोशनी डाली कि 'फौजी' को एक थिएटर एक्सपीरियंस के तौर पर तैयार किया गया है और इसे बड़े पर्दे पर ही उसी तरह एन्जॉय किया जाना चाहिए, जैसा कि टीम ने सोचा है।
निर्देशक ने कहा,"हमने #फौजी में अपना पूरा दिल लगा दिया है ताकि आपको कुछ वाकई खास दे सकें।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया लीक्स के साथ इसके जादू को खराब न करें।आइए इसका अनुभव उसी तरह करें जैसा इसे होना चाहिए... सिनेमाघरों में एक साथ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित