अहमदाबाद , दिसंबर 17 -- गुजरात के अहमदाबाद में प्लास्टइंडिया फाउंडेशन ने 'प्लास्टइंडिया 2026' प्रदर्शनी के लिए एक रोड शो का बुधवार को आयोजन किया।
राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि प्लास्टिक उद्योगों को समर्पित 'प्लास्टइंडिया 2026' प्रदर्शनी का आयोजन पांच से 10 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। "प्लास्टइंडिया 2026 न केवल पैमाने और भागीदारी के मामले में, बल्कि जिम्मेदारी और स्थिरता मामले में भी एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी है ।"उन्होंने कहा, "प्लास्टिक उद्योगों का बाजार लगभग चार लाख करोड़ रुपये का है और यह लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है।" यह उन कुछ क्षेत्रों में से एक है जिसने निरंतर वृद्धि देखी है और विकास के अपार अवसर प्रदान किए है। प्लास्टिक क्षेत्र में गुजरात की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। इसलिए, उद्योग जगत से आग्रह है कि वे राज्य में एक एकीकृत औद्योगिक पार्क का निर्माण करें, जहां सरकार द्वारा सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित