अहमदाबाद , मई 01 -- पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इयान बिशप का मानना है कि गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के बीच गुरुवार की रात खेले गए मैच में जेसन होल्डर द्वारा रजत पाटीदार का पकड़ा गया कैच पूूरी तरह वैध नहीं था। इयान बिशप ने क्रिकइंफो के स्टूडियों में अभिनव मुकुंद के साथ होल्डर के कैच पर चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, "इस बारे में मेरी बहस इस चीज़ पर होगी: जेसन होल्डर ने पहले गेंद को पकड़ा जिसमें कोई समस्या नहीं थी। फिर शुरुआत में जब उनका हाथ स्लाइड कर रहा था तो उस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए था। इसके बाद हाथ के नियंत्रण की बात करते हैं और साथ ही शरीर के नियंत्रण की भी। जब आप मैदान पर स्लाइड करने के बाद खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं तो क्या वे ये मान रहे हैं कि उंगलियां गेंद के नीचे थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित