नयी दिल्ली , दिसंबर 27 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने कहा है कि पंजाब किंग्स के पास युजवेंद्र चहल के लिए पर्याप्त बैकअप नहीं है।

टाटा आईपीएल 2026 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने विष्णु विनोद और प्रवीण दुबे जैसे अहम घरेलू खिलाड़ियों के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में बैलेंस के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनोली को लेकर अपनी टीम को मजबूत किया। जियो हॉटस्टार के 'टाटा आईपीएल ऑक्शन रिव्यू' में, जियोस्टार के एक्सपर्ट रॉबिन उथप्पा और अभिनव मुकुंद ने टीम के स्मार्ट एडिशन की तारीफ की, साथ ही स्पिन डेप्थ जैसे उन एरिया पर भी ध्यान दिलाया जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित