मुंबई , फरवरी 02 -- ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर चार फरवरी को रिलीज होगा।

फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नज़र आ रहे हैं। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है,"क्या आपने यह खबर सुनी?'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ दो दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा।'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में।"ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत 'दो दीवाने सहर में' में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं, जो रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की सिनेमाघरों में रिलीज़ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित