नयी दिल्ली , मार्च 23 -- श्रीलंका में क्षेत्रीय यातायात को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाते हुए भारतीय सेना ने कोलंबो से लगभग 70 किमी उत्तर में चिलाव में 240 फीट लंबा 'एक्स्ट्रा वाइड रेनफोर्स्ड हाइब्रिड बेली ब्रिज' बनाकर तैयार कर दिया है। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय सेना का बनाया यह चौथा ऐसा पुल है।

इस नवनिर्मित पुल से कोलंबो-पुट्टलम के बीच का महत्वपूर्ण संपर्क फिर से बहाल हो गया है, जो इस क्षेत्र का एक प्रमुख परिवहन गलियारा है। इसके शुरू होने से लोगों और सामान की आवाजाही में काफी सुधार होने की उम्मीद है, साथ ही तटीय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की मजबूती भी बढ़ेगी।

बेली ब्रिज अपनी खास बनावट और तेजी से तैनात किये जाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। भारतीय सेना के पास देश-विदेश में मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशनों के तहत ऐसे पुल बनाने का व्यापक अनुभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित