तेहरान , मार्च 15 -- ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने दावा किया है कि यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लोगों का एक समूह ईरान को बदनाम करने के लिए 11 सितम्बर 2001 जैसी किसी घटना की साजिश रच सकता है।
उल्लेखनीय है कि नौ सितम्बर 2001 को अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और शैंक्सविल में तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी हमलों के तहत हवाई जहाज़ों से हमला किया गया था। इन हमलों में करीब 3000 लोगों की जान गयी थी। इस दिन को 9/11 के नाम से जाना जाता है।
श्री लारीजानी ने कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि एपस्टीन गिरोह के बचे हुए सदस्यों ने 11 सितम्बर जैसी एक घटना करने और उसका दोष ईरान पर मढ़ने की साजिश बनायी है।"उन्होंने कहा कि ईरान मूल रूप से ऐसे किसी भी आतंकवादी षड्यंत्र का विरोध करता है और उसका अमेरिकी जनता के साथ कोई युद्ध नहीं है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका से जुड़े कई सरकारी दस्तावेज सार्वजनिक हुए हैं, जिनमें दिवंगत यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के प्रभावशाली और धनी लोगों से संबंधों का उल्लेख किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित