होशियारपुर , फरवरी 13 -- पंजाब के होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर भिवानी नगर के पास एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई ।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग देर रात लगी और आग पर काबू पाने के लिए तुरंत पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं। स्थिति को संभालने में सहायता के लिए पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आग की लपटें बहुत ऊंची उठीं और कारखाने के पास स्थित कुछ घरों को खतरा पैदा हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित