रायपुर , फरवरी 11 -- होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ के दुर्ग से मधुबनी (बिहार) और मधुबनी से दुर्ग के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल का संचालन एक मार्च को दुर्ग से किया जाएगा, जबकि गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल दो मार्च 2026 को मधुबनी से रवाना होगी। दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल (08753) यह ट्रेन एक मार्च को दुर्ग से रात 00:30 बजे रवाना होकर रायपुर 01:20 बजे, बिलासपुर 03:30 बजे, चांपा 04:30 बजे, रायगढ़ 05:28 बजे, झारसुगुड़ा 07:15 बजे, राउरकेला 08:35 बजे, हटिया 12:10 बजे, रांची 12:30 बजे, मूरी 13:53 बजे, बोकारो स्टील सिटी 15:10 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 15:38 बजे, कतरासगढ़ 16:10 बजे, धनबाद जंक्शन 17:00 बजे, चितरंजन 18:24 बजे, मधुपुर 19:30 बजे, जसीडीह जंक्शन 20:25 बजे, झाझा 22:10 बजे, क्यूल 22:48 बजे, बरौनी 00:40 बजे, समस्तीपुर 02:15 बजे, दरभंगा 03:15 बजे, सकरी 03:53 बजे होते हुए 2 मार्च 2026 की सुबह 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी।

इसी तरह मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल (08754) वापसी में दाे मार्च को मधुबनी से सुबह 06:15 बजे रवाना होकर सकरी 06:30 बजे, दरभंगा 07:20 बजे, समस्तीपुर 08:40 बजे, बरौनी 10:00 बजे, क्यूल 12:00 बजे, झाझा 13:55 बजे, जसीडीह जंक्शन 14:31 बजे, मधुपुर 15:08 बजे, चितरंजन 16:05 बजे, धनबाद 18:20 बजे, कतरासगढ़ 19:05 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 20:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी 21:35 बजे, मूरी 22:32 बजे, रांची 00:02 बजे, हटिया 00:25 बजे, राउरकेला 03:18 बजे, झारसुगुड़ा 05:15 बजे, रायगढ़ 07:08 बजे, चांपा 08:39 बजे, बिलासपुर 09:50 बजे, रायपुर 11:40 बजे होते हुए 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो एसएलआरडी, पांच जनरल कोच, नौ स्लीपर कोच एवं दो एसी थ्री टियर कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली पर्व के दौरान इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाएं। यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाॅटइंडियनरेलडॉटजीओवीडाॅटइन पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित