कानपुर , फरवरी 26 -- होली के अवसर पर दिनांक चार मार्च यानी बुधवार को कानपुर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ होंगी और रात 10:00 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। गौरतलब है कि सेवाओं के समय में यह परिवर्तन मात्र 04 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्ववत सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित