ऋषिकेश, मार्च 04 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में होली के पर्व पर गंगातट पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में बह रहे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान करते समय पैर फिसलने से अक्षय कुमार (20 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम वल्वागढ़, जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) गंगा की धारा में बह गए। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम नीम बीच क्षेत्र से लक्ष्मणझूला तक ओबीएम मोटर बोट से नियमित गश्त कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित