श्रीगंगानगर , फरवरी 07 -- केंद्र सरकार द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड दिए जाने पर स्वामी ब्रह्मदेव महाराज को शनिवार को स्थानीय होलसेल मार्किट समिति की ओर से विशेष सम्मानित करके अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वामी जी को शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जोस्वामी ब्रह्मदेव महाराज, जो श्री जगदंबा अंध विद्यालय और मूक-बधिर संस्थान के संस्थापक हैं, पिछले 50 वर्षों से दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित हैं। वह 25 वर्षों से निशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन कर रहे हैं, जिससे हजारों लोगों को लाभ पहुंचा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजने की घोषणा की थी।
आज होलसेल मार्किट समिति के अध्यक्ष सतीश नरुला हैप्पी और अन्य पदाधिकारियों ने स्वामी ब्रह्मदेव जी का शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण करके स्वागत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वामी जी के कार्यों की सराहना की, जिसमें उन्होंने दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा, चिकित्सा और पुनर्वास प्रदान करने पर जोर दिया। स्वामी ब्रह्मदेव ने इस अवसर पर सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित