श्रीगंगानगर , फरवरी 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविंद्र पथ पर स्थित होटल पगोड़ा रिजॉर्ट इन की बहुमंजिला इमारत की छत पर बुधवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत पर आग की लपटें और ऊंचा उठता हुआ धुआं दिखाई दिया, जिससे आसपास के बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
दमकलकर्मियों ने बताया कि मध्याह्न करीब साढ़े 12 बजे होटल की छत पर लगे बिजली के स्विच पैनल बोर्ड में आग लगी थी, जिसमें आग की लपटें उठ रही थीं और धुआं दूर-दूर तक फैल रहा था। दमकल कर्मियों और होटल के स्टाफ ने 15 से 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया और एक बड़े हादसे को रोक लियाबताया जा रहा है कि बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से स्विच बोर्ड पैनल में आग लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित