हैदराबाद , मार्च 13 -- ैदराबाद के चंदनगर में गुरुवार आधी रात एक पाँच-मंज़िला फ़र्नीचर की दुकान में आग लग गयी।
इमारत के एक राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित होने की वजह से वाहन चालकों और यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गयी। पुलिस के अनुसार दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में फ़र्नीचर रखे होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में तेज़ी से फैल गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आग बुझाने वाली छह गाड़ियाँ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है। हादसे के समय दुकान बंद थी। हालाँकि, संपत्ति को काफ़ी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित