हैदराबाद , मार्च 27 -- हैदराबाद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर और उपभोक्ताओं को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से छह लाख रुपये मूल्य की 60 ग्राम एमडीएमए जब्त की है।

पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जुबली हिल्स क्षेत्र के टास्क फोर्स ने सनतनगर पुलिस के साथ समन्वय करते हुए एक छात्र सोंगापु हेमंत (23) और मुक्कागल्ला नागेंद्र (21) (दोनों उपभोक्ता) को दो किशोरों के साथ नशीले पदार्थ रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दो अन्य संदिग्ध साई निखिल यादव और आदित्य फिलहाल फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एमडीएमए को कम कीमतों पर खरीदते थे और उसे परिचित ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। अपनी गिरफ्तारी से दो दिन पहले, उन्होंने कथित तौर पर फरार आरोपियों से 60 ग्राम एमडीएम खरीदी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित