मैहर , दिसंबर 24 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ हैड कांस्टेबल रामदुलारे यादव को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में एक महिला अतिथि शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त 2025 की दोपहर हैड कांस्टेबल रामदुलारे यादव ने अपने शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने महिला अतिथि शिक्षक कुंती बेलदार पर शादी के लिए दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना के बाद प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने पर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित