चुरु , अप्रैल 02 -- राजस्थान में चुरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करके 45 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।

सरदारशहर के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप वालिया ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस दल सरदारशहर- बीकानेर राजमार्ग पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे कि इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। संदिग्ध लगने पर उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से 45.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 10 लाख रुपए है।

श्री वालिया ने बताया कि कार में सवार सुखबीरसिंह जाट (32) और प्रदीप पारीक (22) को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित