श्रीगंगानगर , मार्च 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पंजाब से अपनी रिश्तेदारी में आये एक युवक को पुलिस ने हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर महाराजा जस्सा सिंह मार्ग पर एक स्कॉर्पियो को रोककर उसमें सवार युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास 20.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान हैप्पीसिंह रायसिख (21) निवासी चकवाह, थाना जलालाबाद, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर जिले में हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में सीमावर्ती गांव दुल्लापुर केरी में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। वह नशे का आदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित