चमोली , मार्च 16 -- उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित सिखों के प्रसिद्ध और पवित्र हिमालयी तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे।

गोविन्द घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के बाद आज बताया कि पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले जायेंगे।

उन्हाेंने बताया हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने मुख्य सचिव से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तथा वर्तमान मौसम स्थितियों का आकलन करने के पश्चात्, दोनों पक्षों ने पवित्र गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार, 23 मई को खोलने पर आपसी सहमति व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित