रांची , नवम्बर 17 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने आज हेमंत सरकार और इंडी गठबंधन और जमकर निशाना साधा।

श्री सिंह आज यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। श्री सिंह झारखंड प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने झारखंड आए थे।

श्री सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है। जो आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है लेकिन आज झारखंड को जिस रास्ते पर हेमंत सरकार ले कर जा रही वह झारखंड को विकास से कोसों दूर करने वाला है।

श्री सिंह कहा कि पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई नया विजन नहीं दिया।यहां केवल लूट और भ्रष्टाचार का तांडव है। स्कूल में शिक्षक नहीं,हॉस्पिटल में दवाई नहीं, ।बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जा रहे।डीएमएफटी फंड की लूट हो रही। बोकारो में घोटाले उजागर हुए। जनता के विकास पर फंड खर्च नहीं हो रहे। हेमंत सरकार सड़क गड्ढे भी नहीं भर पा रही है। जो विकास,बुनियादी सुविधाएं दिख रही है वह सब मोदी सरकार की देन है।

श्री सिंह कहा कि यूपीए शासन में भारत की बुनियादी सुविधाओं का बजट 2.50 लाख करोड़ था और आज मोदी सरकार में यह साढ़े बारह लाख करोड़ हो गया। झारखंड में भारत माला प्रोजेक्ट केलिए 35हजार करोड़ का बजट आवंटित है।

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत,पर कहा कि यह जीत मोदी के गारंटी और नीतीश के सुशासन की जीत है ।

श्री सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन मुद्दों की राजनीति नहीं कर रहा।विकास की राजनीति नहीं कर रहा।इसलिए जनता नकार रही। राहुल गांधी फ्रस्ट्रेटेड नेता हैं जो विदेशों में जाकर भारत को, गाली देते हैं। जनता उन्हें और कांग्रेस को बार बार नकार रही है।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को अपमानित किए जाने से इंडी गठबंधन की खटपट बढ़ेगी।इसका असर दूर तक जाएगा। कांग्रेस पार्टी भले झारखंड में सत्ता सुख भोग रही लेकिन बिहार में इसने झामुमो को कोई मदद नहीं की।

घाटशिला उपचुनाव परिणाम पर श्री सिंह ने कहा कि झामुमो की जीत अपने परफॉर्मेंस की जीत नहीं बल्कि सहानुभूति और सत्ता के दुरूपयोग की जीत है।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित