चंडीगढ़ , फरवरी 07 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हिसार फतेहाबाद नई रेल लाइन परियोजना को नकारात्मक प्रतिफल दर के आधार पर स्थगित किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में घोषित यह महत्वपूर्ण परियोजना 23 वर्षों बाद भी धरातल पर साकार नहीं हो सकी है, जो क्षेत्र की जनता के साथ गंभीर अन्याय है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यदि सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी लाभ-हानि का गणित देखने लगे तो कल्याणकारी राज्य की अवधारणा ही समाप्त हो जाएगी। रेलवे देश की सार्वजनिक संपत्ति है और उसका उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए, न कि केवल उन्हीं मार्गों तक सीमित रहना जो तात्कालिक रूप से लाभकारी दिखाई देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित