चंडीगढ़ , मार्च 30 -- हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिल रही है। हिसार में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) प्रोजेक्ट के चलते प्रदेश देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 2,988 एकड़ में फैली यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और 09 से जुड़ी है तथा प्रस्तावित हिसार एविएशन हब के पास स्थित है। इसे अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत विकसित किया जा रहा है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित