शिमला , फरवरी 09 -- हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस का सुधार देखने को मिला और कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे।
शिमला के मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, सोमवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हो सकती है।
राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पिति के ताबो में शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाले ठंड से राहत मिली।
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर (मंडी) में 7.2 डिग्री सेल्सियस, भुंतर हवाई अड्डे (कुल्लू) में 5.7 डिग्री सेल्सियस, कल्पा (किन्नौर) में 0.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला (कांगड़ा) में 5.5 डिग्री सेल्सियस, उना में 7.5 डिग्री सेल्सियस, नहान (सिरमौर) में तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस, सोलान में 4.5 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 2.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस, कसौली में 8.3 डिग्री सेल्सियस और नेरी (हमीरपुर) में तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित