शिमला , मार्च 20 -- हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन कक्षा 6 से 9 तक के छात्र अभी भी अपनी पाठ्यपुस्तकों का इंतजार कर रहे हैं।
शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 12 फरवरी से सत्र शुरू होने के बावजूद 36 दिनों की इस देरी ने शिक्षा विभाग की प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिमला और सिरमौर जैसे जिलों में स्थिति अधिक चिंताजनक है, जहां विज्ञान और भूगोल जैसे मुख्य विषयों की पुस्तकें न पहुंचने के कारण शिक्षकों को वैकल्पिक तरीकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित