देहरादून , फरवरी 03 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत कालसी क्षेत्र में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही यह रोडवेज बस हरिपुर -कोटी - मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित