शिमला , फरवरी 15 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम के बीच रात का तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश और हिमपात नहीं हुआ है लेकिन सुबह के समय मंडी में हल्का कोहरा देखा गया है। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहा और कई स्थानों पर यह सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है।

अन्य प्रमुख स्थानों में धर्मशाला में 7.2 डिग्री, ऊना में 8.4 डिग्री, मंडी में 7.1 डिग्री, कांगड़ा में 6.5 डिग्री और बिलासपुर में 8.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 5.7 डिग्री, भुंतर में 5.5 डिग्री, सोलन में 4.3 डिग्री तथा पालमपुर में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। जुब्बरहट्टी हवाई अड्डे पर 9.2 डिग्री तापमान रहा। जनजातीय क्षेत्रों में कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री नीचे, कुकुमसेरी में माइनस 6.3 डिग्री और ताबो में राज्य का सबसे कम तापमान माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित