बिलासपुर , फरवरी 04 -- हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले की कुल 175 ग्राम पंचायतों में से 173 के लिए अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गयी है। इसमें सदर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नैना देवी पंचायत समितियों के सभी चुनाव क्षेत्र और बिलासपुर जिला परिषद शामिल हैइन 173 ग्राम पंचायतों में कुल 3,13,888 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 1,57,692 पुरुष और 1,56,196 महिला मतदाता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित