हमीरपुर , मार्च 05 -- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने शशिकांत नामक एक व्यक्ति को 15.52 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस की एक टीम ने स्वाहल गांव के पास एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 15.52 ग्राम चिट्टा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित