धर्मशाला , फरवरी 10 -- हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के कोटली इलाके में मंगलवार को पुलिस ने एक निर्माणाधीन घर से 118 ग्राम चरस बरामद की।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने यूनीवार्ता को बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ कांगड़ा जिले की बैजनाथ तहसील के गुनेहर डाक घर के तहत आने वाले कोटली के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विक्की कुमार उर्फ तेनकूराम के निर्माणाधीन घर से जब्त किया गया। इस सिलसिले में बीर थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित