ऊना , मई 01 -- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रशासन ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह जानकारी शुक्रवार को यहां एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।
आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान (प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल) सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। ये आदेश चार मई, 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
गौरतलब है कि इन दिनों जिले में तापमान 44deg सेल्सियस से 45deg सेल्सियस के बीच पहुंच गया है जो कि एक चिंता का विषय है। प्रवक्ता ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण जिला प्रशासन को स्कूलों का समय बदलना पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित