शिमला , अक्टूबर 19 -- हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ, शुष्क एवं ठंडा रहने के बाद 21 अक्टूबर से मौसम बदलने और राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। यह जानकारी रविवार को मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसके विपरीत, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जैसे मैदानी इलाकों में शिमला से कम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार सुबह मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा जिसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पीले कोहरे की चेतावनी जारी की।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी जबकि दिन का तापमान लगभग सामान्य रहेगा। फिलहाल, न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा हैं।

पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं और पहाड़ों में भारी बारिश या बर्फबारी होने तक यह प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित