हमीरपुर , फरवरी 06 -- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में काकर गांव के पास गुरुवार रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतक की पहचान झोखर गांव निवासी देशराज (50) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सुजानपुर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक राजस्थान का और दूसरा किन्नौर का रहने वाला है। कार में सवार तीनों लोग उहल से भेरड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी काकर पोस्ट ऑफिस के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित