नयी दिल्ली , मार्च 28 -- कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन का पुनर्गठन करते हुए राजनीतिक मामलों के साथ ही कार्यकारिणी और अनुशासनात्मक समितियों का भी गठन किया है।

पार्टी ने वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में आठ सदस्य अनुशासन समिति बनाई है। राजनीतिक मामलों की समिति में 26 सदस्य , कार्यकारिणी समिति में 21 सदस्यों के साथ ही इसके साथ ही 12 उपाध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया है। इसी तरह से 27 महासचिवों की भी नियुक्त की गई है।

राजनीतिक मामलों की समिति में विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यदविंदर गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आर.एस. बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची और सुरेंद्र शर्मा शामिल हैं जबकि कार्यकारिणी समिति में सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, विप्लोवे ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंदर कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर और अनीता वर्मा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा पदेन सदस्यों में प्रदेश के प्रभारी, राज्य के सभी विधायक, अग्रिम संगठनों के प्रमुख तथा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आदिवासी कांग्रेस विभागों के अध्यक्ष शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित