पटना , नवंबर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में हिदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

कुटुंबा (सुरक्षित) सीट से हम के उम्मीदवार ललन राम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को 21525 मतों के अंतर से पराजित किया।

इमामगंज (सुरक्षित) सीट से हम की उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी रितु प्रिया चौधरी को 25856 मतों के अंतर से पराजित किया।

बाराचट्टी (सुरक्षित) सीट से हम की उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी तनुश्री कुमारी को 8893 मतों के अंतर से पराजित किया।

अतरी सीट से हम के उम्मीदवार रोमित कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी वैजयंती देवी को 25777 मतों के अंतर से पराजित किया।

सिकंदर सीट से हम के उम्मीदवार प्रफुल्ल कुमार मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी और पूर्व विघानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को 23907 मतों से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित