भीलवाड़ा , फरवरी 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बिजोलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को झाड़ियों के पास किसी हिंसक जानवर के हमले के शिकार हुए एक व्यक्ति का आधा खाया शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बहादुरजी का खेड़ा निवासी 35 वर्षीय ईश्वर ओड के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही थाना अधिकारी स्वागत पाण्ड्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मिले जंगली जानवर के पदचिह्न को सुरक्षित करवा दिया। जांच के लिए फोंरेंसिक दल को मौके पर बुलवाया गया है। दल ने साक्ष्य एकत्रित किये। साथ ही जानवर की पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारियों को तलब किया गया है।

कास्या मार्ग पर, धर्मराज के स्टॉक के पास मिले इस शव से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के आने की जानकारी लंबे समय से थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित