मुंबई , अप्रैल 4 -- सरकारी क्षेत्र की पेट्राेलियम उत्पाद वितरक कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि (एचपीसीएल) ने शनिवार को अपने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बावजूद घरेलू एलपीजी की उसकी आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त रूप से जारी है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी ने कहा कि एलपीजी की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कमी की संभावना नहीं है। वह आपूर्ति की कड़ी निगरानी कर रही है ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे ।
कंपनी के अनुसार वह एलपीजी वितरण के काम को इस समय सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उसकी ओर से घरों तक निर्बाध रूप से प्रतिदिन 15,20,000 से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति जा रही है उसका जो सामान्य वितरण है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिफिल बुकिंग के लिए ग्राहकों को कंपनी के वितरण केंद्रों ( स्थानीय गैस डीलरों ) के परिसरों पर जाने के बजाय मोबाइल फोन पर बोली रिकार्ड कराने की प्रणाली , एसएसमए , मिस्ड कॉल, एचपी पे और व्हाट्सऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, और लगभग 93 प्रतिशत बुकिंग पहले ही इन माध्यमों से की जा रही हैं। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि उसने शुक्रवार कोअपने रिटेल नेटवर्क के माध्यम से 36,188 हजार लीटर (3.6 करोड़ लीटर से अधिक) पेट्रोल और 67,339 किलो लीटर (6.7 करोड़ लीटर से अधिक) डीजल की आपूर्ति की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित