देहरादून , दिसंबर 05 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को पीसीएस की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि याचिका संख्या (एसबी) 455/2025 के आलोक में चार दिसंबर को दिए गए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पीसीएस सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति)-2025 को स्थगित किया जाता है। यह परीक्षा छह दिसम्बर से नौ दिसम्बर के मध्य प्रस्तावित थी।
उक्त परीक्षा की नवीन तिथियों के संबंध में आयोग की वेबसाइट पर पृथक से जानकारी प्रसारित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित