हल्द्वानी 13मार्च (वार्ता) हरिद्वारा के हल्द्वानी में जिला प्रशासने सभी निजी विद्यालयों को आगामी शैक्षणि सत्र में प्रशासन की ओर से तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्य के साथ एक बैठक की और उन्हें प्रशासन की ओर से तैयार एसओपी के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि यदि निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को कॉपी, किताब और पोषाक एक ही दुकान से खरीदने सहित शुल्क बढ़ोतरी को लेकर शिकायत की जाती है तो तत्काल निजी विद्यालयों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित