रांची , नवम्बर 03 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, तथा सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मीडिया विभाग के कार्य संचालन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई तथा विभाग की नई कार्य प्रणाली को स्वीकृति प्रदान की गई।
अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मीडिया विभाग संगठन की आवाज है। हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और विचारों को जनता तक प्रभावी और सकारात्मक ढंग से पहुँचाना ही इस विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। हर स्तर पर संवाद और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता होगी।"विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा आज के समय में सूचना का सही और समयबद्ध संप्रेषण ही संगठन की शक्ति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को मुखर रूप से सामने लाना चाहिए।"मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने विभाग की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि मीडिया विभाग को संगठित और प्रभावी ढंग से चलाने के लिए उद्देश्य, संरचना, दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक कार्य प्रणाली तैयार की गई है। प्रत्येक जिला एवं ब्लॉक इकाई को रिपोर्टिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि संगठन की आवाज़ एक सुसंगठित रूप में सामने आए।"उन्होंने आगे बताया कि विभाग की प्रमुख जिम्मेदारियाँ होंगी प्रेस विज्ञप्ति, बयान, समाचार और मीडिया समन्वय का सुव्यवस्थित प्रबंधन।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय प्रचार-प्रसार और निगरानी।
पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना।
हर तीन महीने में प्रशिक्षण वर्कशॉप आयोजित कर सदस्यों की क्षमता बढ़ाना।
सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आज जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। हम 'डिजिटल कांग्रेस' की दिशा में आगे बढ़ते हुए, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर संगठन की उपस्थिति को और सशक्त बनाएंगे।"बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक स्तर (राज्य, जिला, ब्लॉक) पर मीडिया रिपोर्टिंग और विश्लेषण की प्रणाली लागू होगी। विभागीय सदस्यों को आधुनिक तकनीक, टूल्स और डिजिटल एनालिटिक्स की जानकारी के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से संजय पांडेय, लाल किशोर नाथ शाहदेव, निरंजन पासवान, , आभा सिन्हा, श्यामल किशोर सिंह, जगदीश साहु, कमल ठाकुर, शान्तनू मिश्रा, खुर्शीद हसन रूमी, शकील अहमद अंसारी, जिला मीडिया- सुरेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, आरिफ हुसैन अख्तर, योगेन्द्र मेहता, मणिकांत गोपाल सिंह, सुमन्त कुमार शर्मा, राजीव मिश्रा, पप्पु कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, सुधीर मंगलेश,सोशल मीडिया, नलीन मिश्रा, संजय कुमार, प्रशांत पांडे, बबलू दास, लांगलता, भोला दास, अमर अली अंसारी, नाबिद अंजूम दलिम, आरती तिर्की, जिला सोशल मीडिया-जगदीश चन्द्र महतो, सैयद जफर इमाम, इसलम अंसारी, प्रकाश उरांव, उदय केशरी, कमलेश कुमार महतो, देवेन्द्र पासवान, भोला दास, अफाक अलाम, आशीष शुक्ला, राज कुमार वर्मा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित