जयपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं में भविष्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए ताकि राजस्थान का हर शहर टिकाऊ और नागरिक-केन्द्रित विकास का नया मॉडल बन सके।

श्री शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में सड़क, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल एवं आवास संबंधी प्रगतिरत परियोजनाओं में तेजी लाते हुए शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में बस स्टैण्ड्स के निर्माण के लिए मॉडल बनाया जाए जिसके तहत स्थानीय आवश्यकता के अनुसार विभिन्न श्रेणियों का निर्धारण किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित