मुंबई , जनवरी 29 -- जानेमाने निर्देशक एटली का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म एए22Xए6 को देखकर हर कोई l काफी एंजॉय करेगा। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली और वैश्विक पहचान बनाने वाले निर्देशकों में शुमार एटली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म एए22Xए6 को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में स्टार आइकन अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नज़र आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

'जवान' जैसी ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल फिल्म के बाद एटली अब पूरी तरह से अपने अगले ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। एए22Xए6 को एक ऐसे पैन-इंडिया स्पेक्टेकल के तौर पर देखा जा रहा है, जिसकी सोच और स्केल दोनों ही वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं।

एटली ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान फिल्म को लेकर बढ़ती जिज्ञासा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "हर दिन हम कुछ नया खोज रहे हैं। मुझे पता है कि हर कोई इस फिल्म के बारे में जानना चाहता है। सच कहूं तो दर्शकों से भी ज़्यादा मैं खुद इस फिल्म के बारे में सब कुछ बताने के लिए एक्साइटेड हूं। हम इसकी तैयारी में कई रातें बिना सोए गुज़ार रहे हैं। हम सभी के लिए कुछ बहुत बड़ा तैयार कर रहे हैं। और जब यह पूरा होगा, तो यकीन मानिए, हर कोई इसे देखकर काफी एंजॉय करेगा।"एटली के इस बयान के बाद से ही इंडस्ट्री और फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज़ हो गई हैं। एए22Xए6 दो बड़े सिनेमाई पावरहाउस का महासंगम है, जहां एक तरफ एटली, जो भावनाओं से भरपूर और मास अपील वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, और दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन, जिनकी स्टार पावर और पैन-इंडिया लोकप्रियता भाषा की सीमाओं से परे है।

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार , इस फिल्म को ऐसे भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है, जो सिर्फ घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगा। इसकी कहानी, विज़ुअल्स और प्रोडक्शन वैल्यूज़ को खास तौर पर ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जा रहा है। भावनात्मक गहराई और हाई-ऑक्टेन मनोरंजन को संतुलित करने में एटली की महारत उन्हें ऐसे निर्देशक के रूप में स्थापित करती है, जो देशी संवेदनाओं और अंतरराष्ट्रीय सिनेमाई भाषा, दोनों को बखूबी समझते हैं।

फिलहाल एए22Xए6 के साथ उम्मीदें आसमान छू रही हैं क्योंकि यह एक ऐसी फिल्म है, जो न सिर्फ कमर्शियल भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि वैश्विक मंच पर इसकी मौजूदगी को और मज़बूत करेगा। भले ही एटली फिलहाल फिल्म की डिटेल्स पर चुप्पी बनाए हुए हों, लेकिन उनका भरोसा ही इतना है कि फैंस और ट्रेड, दोनों ये मान चुके हैं कि कुछ बेहद बड़ा और खास बनने जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित