मुंबई , फरवरी 07 -- भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

राणा को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। विशेषज्ञ से सलाह लेने और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अनफ़िट करार दिया।

राणा ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ पांच टी 20 की घरेलू सीरीज में तीन मैच खेले थे जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। राणा को विश्व कप दल में एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया था और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। राणा का विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय दल में तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित